डिप्टी सीएम ने बुधवार को ट्वीट किया था कि अयोध्या, काशी में भव्य मंदिर का निर्माण जारी है और मथुरा की तैयारी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद से मथुरा जन्मभूमि प्रकरण जोर पकड़ रहा है। यूपी में विधानसभा चुनाव को कुछ ही समय शेष है ऐसे में हिंदुत्व के एजेंडे को और मजबूत करने के लिए अब भाजपा ने नेता कार्य कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने मंदिर में मथुरा की तैयारी का जिक्र किया इसके बाद राजनीति में उथल-पुथल हो सकती है।
मायावती ने दी प्रतिक्रिया
बसपाा प्रमुख ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले दिया गया बयान कि अयोध्या व काशी में मन्दिर निर्माण जारी है अब मथुरा की तैयारी है, यह भाजपा के हार की आम धारणा को पुख्ता करता है। इनके इस आखिरी हथकंडे से अर्थात् हिन्दू-मुस्लिम राजनीति से भी जनता सावधान रहे।