30जीडीएपी14-गोंडा के मथुरा चौबे गांव में मन की बात कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्?
- फोटो : GONDA
गोंडा। मथुरा चौबे के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम सुना गया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने योग, जल संरक्षण, आपातकाल समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचारों को देश की जनता के साथ साझा किया। 22 जून को देश के बहुत से ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने वहां की जनता के साथ जल संरक्षण के लिए एक दिन का श्रमदान किया था। श्रमदान के लिए प्रधानमंत्री ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया।
प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की है कि वह भी आगे आएं और जल संरक्षण के लिए सहयोग करें। अपने सहयोग को वे जलशक्ति, जनशक्ति के साथ ट्वीट भी कर सकते हैं। कुछ लोगों के ट्वीट अगले मन की बात कार्यक्रम में सबके साथ साझा भी कर सकते हैं। मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्र मथुरा चौबे ग्राम पंचायत के लोगों की परेशानी को सुना और उसके निस्तारण के संबंधित को निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान राघवेंद्र ओझा, अविनाश जायसवाल, मनोज वर्मा, राजू प्रधान, जमुना सिंह, विनय यादव, लालू यादव, अर्जुन शर्मा समेत गांव के लोग मौजूद रहे।