लखनऊ। राजधानी में शनिवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की शुरुआत हुई। 91 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पहले दिन 80 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। दो दिन चलने वाली इस परीक्षा में राजधानी में 126912 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र में करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान, गणित व अन्य विषयों से संबंधित सवाल पूछे गए। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र में गणित के ग्राफ से सम्बंधित सवालों ने उन्हें थोड़ा परेशान किया, लेकिन बाकी विषयों के सवाल काफी सरल थे। रीजनिंग कम पूछी गई। इसके अलावा संविधान और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़े सवालों की संख्या अच्छी रही। नेशनल कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने महाराजगंज, मऊ, लखीमपुर, रायबरेली, गोरखपुर व अन्य जनपदों से से अभ्यर्थी पहुंचे। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र की दूरी बहुत ज्यादा रही, इसके चलते उन्हें समस्या का सामना करना पड़ा।
बुर्के से क्लिप और इयरिंग उतरवाई
आशियाना स्थित महाराजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय में महिला अभ्यर्थियों के बुर्के में लगी क्लिप को हटवाकर चेकिंग की गई। कान की बाली भी उतरवा दी गई, जबकि लड़कों के बेल्ट निकलवा लिए गए। परीक्षा केंद्र पर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग कर आईकार्ड मिलान से ही प्रवेश दिया गया।
परीक्षा हो गई, भर्ती का इंतजार
अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने परीक्षा तो दे दी है, लेकिन भर्ती भी आनी चाहिए, जिससे उनकी इस मेहनत का हल निकल सके। अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार से अनुरोध है कि अब बंपर भर्ती निकले, जिससे वह सरकारी नौकरी में आएं।
परीक्षा देने आए प्रतियोगी अभ्यर्थियों से बातचीत
गणित के प्रश्नों में ग्राफ के माध्यम से उत्तर देना था। इस स्तर के सवाल भी परीक्षा में आएंगे, ऐसा नहीं सोचा था। रीजनिंग की तैयारी थी, लेकिन इसके सवाल ही नहीं आए। कुल मिलाकर परीक्षा में औसत प्रदर्शन रहा। -विशाल चौरसिया, महाराजगंज
करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल काफी रोचक थे। ज्यादातर सवाल यूपी और दिल्ली बेस्ड थे। प्रश्नपत्र में औसत सवाल ही पूछे गए थे। -उत्कर्ष श्रीवास्तव, मऊ
प्रश्नपत्र में डीआई से जुड़े सवाल समय लेने वाले थे। अन्य विषयों से जुड़े सवाल औसत थे। कुल मिलाकर समय प्रबंधन वाला पेपर था। परीक्षा अच्छी हुई है, अब परिणाम का इंतजार है। - मुस्कान, हरदोई
प्रश्नपत्र अच्छा था, परीक्षा भी ठीक हुई। हिंदी और अंग्रेजी से अच्छी संख्या में सवाल पूछे गए। ज्यादातर सवाल ऐसे थे, जो तैयारी के दौरान नजरों से होकर गुजरे। - प्रियंका मिश्रा, बाराबंकी
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।