फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकाना में मैच : दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, खिलाडि़यों को अभ्यास करते देख हुए आंदोलित

Sun, 07 Apr 2024 08:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Match in Ekana: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स व गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाएगा। इसके लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्थाा में बदलाव किया गया है। वहीं, मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन
इकाना के मैदान पर अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स व गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होना है। इसके लिए दर्शक दोपहर को ही स्टेडियम में पहुंच गए थे। शाम को जब अभ्यास के लिए खिलाड़ी आए तो उन्हें देखकर दर्शक भी आंदोलित हो गए।

विज्ञापन


आधी रात तक चलेगी मेट्रो ट्रेन
आईपीएल मैच देखने आने वालों की सुविधा के लिए आधी रात तक मेट्रो मिलेगी। मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मैच के दौरान आखिरी मेट्रो रात 12:30 बजे मिलेगी। 12, 19, 27, 30 अप्रैल व पांच मई को होने वाले आईपीएल मुकाबलों में भी आधी रात तक मेट्रो मिलेगी। लखनऊ मेट्रो ने दर्शकों की सुविधा के लिए ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन से इकाना स्टेडियम के बीच आने-जाने और रात में इकाना स्टेडियम से इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन तक वापसी के लिए लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के साथ मिलकर लो फ्लोर फीडर बस सेवाओं की भी व्यवस्था की है।

यहां से मिलेंगी फीडर बसें
- ट्रांसपोर्टनगर-इकाना स्टेडियम-ट्रांसपोर्टनगर तक फीडर बसें आधी रात तक मिलेंगी।
- इकाना स्टेडियम-इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के लिए फीडर बस सेवा रात 9:30 बजे से मध्य रात्रि तक मिलेगी।

मैच देखना हो तभी जाएं शहीद पथ
 इकाना में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का मैच होगा। इसके चलते दोपहर तीन से रात 12 बजे तक शहीद पथ व स्टेडियम के आस-पास ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर मैच देखना हो तो ही शहीद पथ का इस्तेमाल करें। रविवार को रोडवेज बसों के अलावा सभी भारी वाहन शहीद पथ पर प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों से भी अपील की है कि वे रात 07.30 बजे से शुरू हो रहे मैच के लिए शाम छह से रात आठ बजे के बीच पीक ऑवर में स्टेडियम जाने से बचें। इसके पहले या बाद में पहुंचें।
विज्ञापन


रोडवेज बसों, व्यावसायिक वाहनों के लिए व्यवस्था
- सुल्तानपुर रोड पर ये वाहन अमूल तिराहे से डायवर्ट होंगे। अर्जुनगंज या कैंट की ओर से आ रहे वाहन कटाई पुल से जा सकेंगे। रोडवेज की ओर से जारी डायवर्जन प्लान का प्राइवेट बस चालक भी पालन करेंगे।
- मैच के दौरान सिटी बसें शाम चार से रात नौ बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी। ये शहीद पथ पर हुसड़िया और सुशांत गोल्फ सिटी के बीच नहीं रुकेंगी और सड़क के दाएं तरफ चलेंगी।

ऑटो, ई रिक्शा के लिए नियम
- शहीद पथ पर ई रिक्शा शहीद पथ प्रतिबंधित हैं। रविवार को ये सर्विस रोड पर भी नहीं चलेंगे।
- अर्जुनगंज की ओर से आने वाले ई रिक्शा व ऑटो अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी 112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे। पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी 20 तिराहे से गोमतीनगर की तरफ जा सकेंगे।
- सुल्तानपुर रोड से आने वाले ऑटो, ई रिक्शा बाएं मुड़कर लुलु मॉल की ओर जाकर सवारी उतारेंगे।
- किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मीटर के दायरे में सवारी न तो उतारी और न ही बिठाई जा सकेगी।

किराये के वाहनों के लिए व्यवस्था
- ऐसे वाहन हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर न तो सवारी बैठाएंगे और न उतारेंगे।
- एयरपोर्ट की ओर से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे
- अर्जुनगंज की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी 112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे। ये पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी 20 तिराहे से गोमतीनगर की तरफ जाएंगे।

निजी वाहन से जा रहे हैं तो ध्यान दें
- गाड़ी का पास रखने वाले अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहे से प्लासियो होते हुए चिह्नित पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे।
- जिनके पास वाहन का पास नहीं है, वे भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जाएंगे। पहले आने वालों के वाहन प्लासियो मॉल में खड़े किए जाएंगे।
- प्लासियो मॉल की पार्किंग भर जाने पर वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग की जा सकेगी।
- सभी दोपहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुए प्लासियो मॉल के पीछे खड़े किए जाएंगे।

कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां
- वीवीआईपी और वीआईपी के साथ आने वाला स्कोर्ट स्टेडियम से लौटकर मॉल या पीएचक्यू के पीछे वाली सड़कों पर वाहन खड़े करेगा। स्टेडियम के पास वाहन नहीं खड़े किए जाएंगे।
- प्लासियो मॉल के सामने या स्टेडियम के आसपास अवैध रूप से खड़े वाहन क्रेन से उठाए जाएंगे।
- विशिष्ट या अतिविशिष्ट दर्शकों के साथ आने वाले सुरक्षाकर्मी स्टेडियम के अंदर नहीं जा सकेंगे। ये पार्किंग क्षेत्र में ही रहेंगे। केवल टिकट धारक ही भीतर जा सकेंगे।
विज्ञापन

- मैच शुरू होने के तीन घंटे पहले स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति होगी। अंतिम प्रवेश दूसरी पारी के मध्य तक दिया जाएगा।
- एक बार स्टेडियम से निकल जाने पर दोबारा प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- पीएचक्यू, यूपी 112 मुख्यालय के पीछे की सड़क की तरफ अस्थायी पिक एंड ड्रॉप स्टैंड होगा। यहां निजी वाहन, ऑटो रिक्शा सवारी उतार और बिठा सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें