फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकाना में मैच: सिर्फ बड़ी जीत ही लखनऊ की उम्मीदें रखेगी जिंदा, प्रैक्टिस में पंत ने बहाया पसीना; आज होगा मैच

Mon, 19 May 2025 06:16 AM IST
रोहित मिश्र अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ

सार

Lucknow Supergiants: लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम के लिए सोमवार का मैच करो या मरो का होगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही इस मुकाबले से बाहर हो चुकी है। 
विज्ञापन
अभ्यास सत्र के दौरान पंत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार तीन बड़ी जीत और दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भरता। लखनऊ सुपरजायंट्स को आईपीएल के 18वें संस्करण के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। इस कड़ी में टीम की अगली चुनौती सनराइजर्स हैदराबाद की टीम होगी, जो पहले ही प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी है। ऐसे में लखनऊ की टीम अपने घरेलू मैदान में जीत दर्ज करके अपनी उम्मीद को बनाए रखना चाहेगी। हालांकि मुकाबला इतना भी आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि स्टार विदेशी खिलाड़ियों से सजी हैदराबाद की टीम पलटवार करके लखनऊ के प्लेऑफ की उम्मीदों पर ब्रेक लगा सकती है। ऐसे में मेजबानों को सतर्क रहना होगा। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले मुकाबले को लेकर सोमवार शाम दोनों टीमों ने अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन

सही कंबीनेशन की तलाश में सुपरजायंट्स

अभ्यास सत्र के दौरान लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत। - फोटो : amar ujala
नए कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में आईपीएल का 18वां संस्करण खेलने उतरी लखनऊ सुपरजायंट्स का अभी तक का सफर औसत दर्जे का रहा है। टीम प्रबंधन के लिए अंतिम एकादश का चुनाव करना बड़ी चुनौती रहा। कप्तान ऋषभ पंत के खराब फाॅर्म ने मुश्किलें और भी बढ़ा दी है, जो अभी तक 11 मैचों में 11.80 के निराशाजनक औसत के साथ 128 रन की बना पाए हैं। इसके अलावा शुरुआती मुकाबलों में रनाें का अंबार लगाने वाले स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन भी पिछले पांच मैचों में महज 61 रन ही बना सके हैं। टीम के लिए ओवरसीज ओपनर मिचेल मार्श (10 मैच में 378 रन) और एडन मार्करम (11 मैच में 348 रन) के अलावा आयुष बडोनी (11 मैच में 326 रन) की बेहतर प्रदर्शन कर सके हैं, जबकि डेविड मिलर (11 मैच में 153 रन) ने टीम प्रबंधन को निराश किया है। गेंदबाजी में लखनऊ के हालात और भी खराब है। टीम में एक भी बड़ा नाम होने का खामियाजा चुकाना पड़ रहा है। युवा स्पिनर दिग्वेश राठी (11 मैच में 29.66 की औसत और 8.09 की इकोनॉमी रेट से 12 विकेट) ही अपनी छाप छोड़ पाए हैं, जबकि भारत की टी-20 टीम के सदस्य रवि बिश्नोई (10 मैच में 41.46 की औसत से नौ विकेट) ने निराश किया है।

समीकरण बिगाड़ सकती है हैदराबाद की टीम

सनराइजर्स हैदराबाद सीईओ काव्या मारन - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की थी, लेकिन बाद में टीम ट्रैक से उतर गई और प्लेऑफ से बाहर हो गई। बावजूद इसके कमिंस एंड कंपनी को किसी भी सूरत में हल्के में नहीं लिया जा सकता है। टीम से घातक सलामी जोड़ी (अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड) किसी भी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकती है। इसके बाद हेनरी क्लासेन (11 मैच में 34.55 की औसत से 311 रन) भी बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। गेंदबाजी की बात की जाए तो कप्तान कमिंस (11 मैच में 13 विकेट) और हर्षल पटेल (11 मैच में 14 विकेट) शानदार फॉर्म में हैं, जबकि मो. शमी भी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। इसके अलावा टीम में शामिल लखनऊ स्पिनर जीशान अंसारी भी अपने घरेलू मैदान में लखनऊ सुपरजायंट्स के बल्लेबाजों पर अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन

हेड टू हेड

कुल मैच- 5
लखनऊ जीता- 4
हैरादाबाद जीता-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें