फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कॉलेज के प्रवक्ता को साॅल्वर के रूप में बैठाने का आरोपी मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने टीजीटी परीक्षा में कुंडा स्थित इंटर कॉलेज के प्रवक्ता को साॅल्वर के रूप में बैठाने के आरोपी मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रवक्ता परीक्षा के दिन ही पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज रजनीश कुमार वर्मा के मुताबिक गिरफ्तार मास्टरमाइंड सुल्तानपुर के अखंडनगर का रहने वाला ऋषिकेश है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चार जून को टीजीटी परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा केंद्र केकेसी में प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित टीपी इंटर कॉलेज में तैनात हिंदी के प्रवक्ता राजेश प्रताप सिंह एक अभ्यर्थी के स्थान पर बैठा था। संदेह होने पर केंद्र व्यवस्थापक ने आरोपी को पकड़ लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी तब उसने बताया था कि वह अभ्यर्थी विजय प्रताप सिंह के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। अभ्यर्थी का मास्टरमाइंड ऋषिकेश से 15 लाख में सौदा तय हुआ था। उसी ने ही फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेज बनवाए थे। अभ्यर्थी ने सात लाख रुपये दे भी दिए थे। बाकी के दो लाख परीक्षा के बाद देने थे। पांच लाख रुपये ऋषिकेश ने लिए थे।

थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह के मुताबिक ऋषिकेश ने बताया कि घटना के दिन वह लखनऊ में ही था। साॅल्वर प्रवक्ता के पकड़े जाने की खबर मिलते ही वह अपनी कार छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें