फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहीद के स्मारक का हुआ अनावरण

Sat, 23 Nov 2024 04:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कटरा में शहीद की प्रतिमा का  अनावरण करते श्रावस्ती विधायक।
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। ग्राम सचिवालय कटरा में बने शहीद ले. कर्नल सुशील चंद्र चौधरी के स्मारक का अनावरण शुक्रवार को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद की पत्नी शालिनी चौधरी ने की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि 21 नवंबर 2005 की रात शहीद हुए सुशील चौधरी का पार्थिव शरीर 23 नवंबर को कटरा पहुंचा था। सभी ने इस वीर सपूत को नम आंखों से विदा किया। आज उनकी प्रतिमा का अनावरण हो रहा है। जो हमें उनकी वीरगाथा की याद दिलाता रहेगा।
इस दौरान मौजूद लोगों ने कटरा नगर का नाम शहीद सुशील नगर करने, एयरपोर्ट तिराहे पर उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित करने तथा कटरा सीमा पर शहीद सुशील प्रवेशद्वार बनवाने की मांग की। महेश चौधरी ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल वर्ष 1992 में सेकेंड लेफ्टिनेंट अफसर के पद पर सेना के डोगरा रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। उन्हें सेना मेडल तथा पराक्रम मेडल से सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. आरके मिश्रा, ताराचंद यादव, छांगुर प्रसाद, ओमप्रकाश वर्मा, मनीष चौधरी, रामकिशोर राजभर, मोतीलाल गुप्ता, कुबेर नाथ चौधरी, अरविंद चौधरी व रघुपति पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें