फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By Elections : नौ सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज, मतगणना सुबह 8 बजे से; मुख्य मुकाबला सपा-भाजपा में

Sat, 23 Nov 2024 04:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीसामऊ में सबसे कम 20 राउंड और कुंदरकी, करहल, फूलपुर व मझवां में सबसे अधिक 32 राउंड में मतगणना होगी। मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा की गई है। आम लोग results.eci.gov.in पर मतगणना के रुझान और परिणाम जान सकते हैं। 
विज्ञापन
up by election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सीसामऊ में सबसे कम 20 राउंड और कुंदरकी, करहल, फूलपुर व मझवां में सबसे अधिक 32 राउंड में मतगणना होगी। मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा की गई है। आम लोग results.eci.gov.in पर मतगणना के रुझान और परिणाम जान सकते हैं। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मीरापुर, कुन्दरकी, गाजियाबाद, खैर सुरक्षित, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को होगी। सीसीटीवी से निगरानी होगी। 

सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है।  समाजवादी पार्टी अपने मजबूत किलों को बचाती दिख रही है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में यह दावा किया गया कि समाजवादी पार्टी को नुकसान हो रहा है। कई एग्जिट पोल के मुताबिक 9 सीटों में से 6 पर भाजपा, एक सीट पर रालोद और 2 सीटों पर सपा बढ़ बनाती दिख रही है। मतगणना सवेरे 8 बजे से होगी। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए, लेकिन इसमें सबसे हॉट सीट करहल ही बनी हुई थी। उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश की नजरें इस सीट पर है। दरअसल सपा की बादशाहत वाली ये सीट इसलिए अहम है क्योंकि यहां से अखिलेश यादव विधायक थे। उनके इस्तीफे के बाद ही यहां उप चुनाव हो रहा है।

सपा, बसपा और भाजपा समेत कुल 7 प्रत्याशी करहल सीट पर मैदान में थे। सपा से जहां मुलायम सिंह यादव के पौत्र और अखिलेश यादव के भतीजे तेजप्रताप यादव ने चुनाव लड़ा तो वहीं उन्हें उनके फूफा अनुजेश सिंह भाजपा से चुनौती दे रहे थे। बसपा से अवनीश शाक्य भी इस सियासी दंगल को जीतने के लिए दांव पेच लगाते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें