फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहीदी यात्रा का गुुरुद्वारों में भव्य स्वागत

विज्ञापन
सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में असम से निकली शहीदी या
विज्ञापन
लखनऊ। सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में असम से निकली शहीदी यात्रा मंगलवार शाम लखनऊ पहुंची। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर निकाली जा रही शहीदी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पंज प्यारों की अगुवाई में फूलों से सजी बस में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी शोभायमान थे और एक बस में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के शस्त्र व गुरु साहब की निशानियां थीं।
विज्ञापन

कानपुर से होते हुए लखनऊ पहुंची शहीदी यात्रा का सबसे पहले सरोजनीनगर में स्वागत किया गया। सरोजनी नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णानगर, मानसरोवर, आशियाना, गुरुद्वारा भाई लालो जी, सिंगार नगर, आलमबाग, पटेल नगर, सदर और नाका गुरुद्वारा में भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आखिर में रात में शहीदी यात्रा गुरुद्वारा यहियागंज पहुंची। गुरुद्वारा के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि शहीदी यात्रा चार सितंबर को सुबह 10 बजे यहां से सीतापुर के लिए रवानगी होगी। गुरुद्वारा आलमबाग में बुधवार को विशेष समागम होगा।
डॉ. गुरमीत सिंह के अलावा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह, डॉ. अमरजोत सिंह, गुलशन जोहर, अजीत सिंह मेहरोत्रा और लखनऊ के समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादारों ने स्वागत किया।

सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में असम से निकली शहीदी या

सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में असम से निकली शहीदी या

सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में असम से निकली शहीदी या

सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में असम से निकली शहीदी या

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें