फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए शहीद राजा जय लाल सिंह

Wed, 02 Oct 2013 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राजा जय लाल सिंह को उनकी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आवास स्थित राजा जय लाल सिंह पार्क में कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनके बलिदान को याद किया गया।

साथ ही उनके नाम से विश्वविद्यालय की स्थापना करने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. आर पी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रो. आरपी सिंह ने कहा कि राजा जय लाल सिंह 1857 की क्रांति के जन नायक थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए काशी विद्यापीठ वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रो. अवध राम ने कहा कि राजा साहब ने न केवल अपने साथी पुरुषों की मदद की बल्कि महिलाओं को नेपाल रवाना करके उनके सम्मान की रक्षा की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए प्रो. आर पी सिंह को ‘कुर्मि कुल गौरव सम्मान-2013’ से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम में राजा जयलाल सिंह की शहादत दिवस पर अवकाश घोषित करने समेत पांच सूत्री मांगपत्र को पूरा करने की बात भी उठाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें