फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता को छत से फेंका, पति गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव में दीप्ति सिंह (26) को मारपीट कर छत से फेंका गया। वह गंभीर रूप से घायल है, अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पति गौरव समेत छह ससुरालियों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। 28 अप्रैल को आरोपी पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

बख्शी का तालाब के गोहना निवासी नागेंद्र सिंह ने बताया कि बेटी दीप्ति की शादी 2019 में मड़ियांव के गायत्री नगर निवासी गौरव सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करते थे। 26 अप्रैल को गौरव ने शराब के नशे में दीप्ति से विवाद किया। इसके बाद गौरव ने उसने मां पुष्पा सिंह, बहन सुहानी सिंह, मौसी शैल कुमारी, मौसा शीतला बक्स सिंह और उनके बेटे विशाल के साथ मिलकर दीप्ति की पिटाई की। उसे जान से मारने की नीयत से छत से नीचे फेंक दिया गया। दीप्ति की कमर के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि मंगलवार को आरोपी पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें