फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता ने लगाया फंदा, दहेज हत्या में पति गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में पूर्वी चौहान (25) ने बुधवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पूर्वी के भाई ने सुल्तानपुर के लहरपुर निवासी सूरज ने जीजा संजय और तीन अन्य पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सूरज ने बताया कि छह वर्ष पहले बहन ने तकरोही के बुद्ध विहार निवासी संजय से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद से पति और उसकी बहनें पूर्वी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बुधवार रात संजय ने पूर्वी को बुरी तरह पीटा था। इससे आहत होकर पूर्वी ने यह कदम उठाया। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि संजय को गिरफ्तार किया गया है। उसकी बहनों की भूमिका की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें