फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटिकट यात्री से टीटीई की कहासुनी, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर पंजाब मेल से उतरे बेटिकट यात्री ने टिकट मांगने पर टीटीई को अर्दब में लेने की कोशिश की। इससे बात नहीं बनी तो वह कहासुनी पर उतर आया। बात मारपीट तक पहुंच गई। यात्री को चोटें भी आईं। डीआरएम कार्यालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पंजाब मेल के बृहस्पतिवार दोपहर चारबाग स्टेशन पर पहुंचने पर टीटीई ने टिकट जांचने शुरू किए। इसी बीच एक बेटिकट यात्री टिकट मांगने पर उलझ गया। वह भागने का प्रयास करने लगा। टीटीई उसे अपने कार्यालय में ले गए, जहां से भी उसने भागने की कोशिश की। इसी बीच यात्री व टीटीई के बीच कहासुनी का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि टीटीई ने यात्री को पीटा। हालांकि, यात्री ने ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो वायरल होने पर डीआरएम कार्यालय ने मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें