लखनऊ। तालकटोरा के बगिया वाली मस्जिद के पास किराये के मकान में रह रही विवाहिता रागिनी (29) की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, उन्नाव के सदर कोतवाली के अटल बिहारी नगर निवासी रागिनी की बहन श्रेयस सविता ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। जांच में पता चला कि रागिनी की शादी करीब नौ साल पहले जाहिदनगर, भपटामऊ निवासी रोहित शर्मा से हुई थी। दोनों तालकटोरा में किराये के मकान में रह रहे थे। रोहित के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब चार बजे नींद खुलने पर उसने रागिनी को जगाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठीं। उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद रोहित शव को जाहिदनगर ले गया और दोनों पक्षों को सूचना दी। एसीपी शकील अहमद ने बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।