फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करंट से झुलसकर विवाहिता की मौत

Wed, 29 May 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर(श्रावस्ती)। रत्नापुर निवासी विवाहिता सोमवार रात करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। पिता की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना खैरीघाट के रायपुर निवासी गोपाल सोनी पुत्र झब्बर ने तीन वर्ष पहले अपनी पुत्री मधू सोनी (21) का विवाह सोनवा के रत्नापुर निवासी राहुल सोनी के साथ किया था। उसे एक वर्ष की बेटी भी है। मधू सोमवार रात घर में खुले पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंचे गोपाल सोनी ने इसकी जानकारी सोनवा पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सोनवा श्यामदेव चौधरी का कहना है कि घटना के संबंध में सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें