फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कुत्तों ने किशोर को दौड़ाया, अनियंत्रित होकर गिरने से हुई मौत, डफरिन में प्रसूता की मौत पर हुआ बवाल

Tue, 28 May 2024 09:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में आवारा कुत्तों का खौफ जारी है। मंगलवार को आवारा कुत्तों के झुंड की वजह से एक बच्चे की जान चली गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कुत्तों के आतंक से आमजन परेशान हैं। विकास नगर इलाके में सोमवार शाम को सड़क पर खेल रहे किशोर को गली के कुत्तों ने दौड़ा लिया। कुत्तों से बचने के लिए किशोर तेजी से भागा और अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिवारजन को दी। परिवारजन छात्र को ट्राॅमा सेंटर लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मूलरूप से सहारनपुर निवासी किसान सर्वेश राजपूत का बेटा शिवा (14) सातवीं का छात्र था। बीते कुछ समय से वह अपने माता पिता के साथ विकास नगर स्थित सबौली गांव में छुट्टी मनाने ननिहाल आया था। सर्वेश राजपूत ने बताया कि सोमवार शाम को शिवा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गली के कुत्तों ने अचानक उसे दौड़ा लिया। शिवा भागते समय गिरकर बेहोश हो गया। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन आननफानन किशोर को ट्रॉमा सेंटर ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डफरिन अस्पताल में प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप
 डफरिन अस्पताल में मंगलवार सुबह गंभीर हालत में भर्ती की गई प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज को भर्ती करने में आनाकानी की जा रही थी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। करीब 20 मिनट बाद इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


अलीगंज फत्तेपुर गांव निवासी त्रिभुवन की पत्नी पूजा वर्मा (27) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बीते बुधवार को बीआरडी महानगर अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर शुक्रवार को सिजेरियन ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ था। परिजन लवकुश का आरोप है इलाज में लापरवाही से मंगलवार सुबह महिला की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन डॉक्टरों ने उसे डफरिन अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह करीब 10 बजे एंबुलेंस से डफरिन लाया गया। महिला ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। डफरिन गेट पर पहुंचते ही स्टाफ ने हालत गंभीर बताकर क्वीन मेरी ले जाने को कहा। इस दौरान महिला गेट पर स्ट्रेचर पर 20 मिनट पड़ी रही। काफी मिन्नतों बाद उसे इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें