फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: प्रेमी व उसके घरवालों से आजिज थी विवाहिता, लवर के खेत में ही जाकर की आत्महत्या: तीन के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 26 Dec 2024 06:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विवाहिता अपने प्रेमी एवं उसके घरवालों से आजिज थी। उसने प्रेमी के खेत में ही जाकर आत्महत्या कर ली थी। तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में विवाहिता मंगला (19) ने प्रेमी सुदेश व उसके परिवार वालों की प्रताड़ना से अजीज होकर चार अक्टूबर को आत्महत्या की थी। मंगला के पिता ने सुदेश, उसके पिता राममिलन और मां के खिलाफ 24 दिसंबर को केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मामला गोसाईंगंज क्षेत्र के पंचसरा गांव का है। मंगला का विवाह जुलाई-2024 में लोखरिया के महमूदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ हुआ था। पहली बार ससुराल से लौटने के बाद वह मायके में ही रह रही थीं। चार अक्तूबर को उन्होंने प्रेमी सुदेश के खेत में फंदा लगा लिया था। 

मंगला का सुदेश से प्रेम-प्रसंग था

उनके पिता शिवलाल ने आरोप लगाया कि मंगला का सुदेश से प्रेम-प्रसंग था। आरोपी बेटी की ससुराल तक पहुंच गया था और शादी करने की बात कहते हुए पति से रिश्ता तोड़ने की बात कही थी। इस बात पर मंगला मायके में आकर रहने लगी थी।

सुदेश के खेत में जाकर जान दे दी

सुदेश व उसके माता-पिता ने भी मंगला से शादी का आश्वासन दिया था, पर बाद में मुकर गए। इस बात पर गांव में पंचायत भी हुई थी। सुदेश व उसके घरवालों ने शादी करने से साफ मना कर दिया था। लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गए थे। इससे आहत होकर मंगला ने सुदेश के खेत में जाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें