फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादीशुदा दिव्यांगों को मिलेगी 35 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शादी करने वाले दिव्यांगों की आर्थिक मदद के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना चला रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र दंपतियों से आवेदन मांगे गए हैं। योजना के तहत अधिकतम 35 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि यदि केवल युवक दिव्यांग है तो 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह यदि केवल युवती दिव्यांग है तो 20 हजार रुपये और दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। योजना के लाभ के लिए कम से कम 40 प्रतिशत दिव्यांगता जरूरी है। विवाह के समय युवक की उम्र 21 से 45 वर्ष और युवती की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दंपती में कोई भी आयकरदाता नहीं होना चाहिए।

योजना के लिए ऐसे करें आवेदन...
पात्र दंपती योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल divyangjan.upsdc.gov.in पर आवेदन करें। आवेदन के साथ दंपती की संयुक्त फोटो, विवाह पंजीकरण, आयु, आय और निवास प्रमाणपत्र देना होगा। 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता का प्रमाणपत्र, संयुक्त बैंक खाते का विवरण और दोनों के आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज भी लगाने होंगे। ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी संबंधित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें