छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
गुडंबा। ब्रह्माकुमारीज जानकीपुरम सेवा केंद्र की ओर से मंगलवार को ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान’ के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका नेतृत्व सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी ने किया। कार्यक्रम में करीब 1851 छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। सभी ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी स्नेह बहन, निर्मला बहन, साधना बहन, अनु बहन समेत अन्य का विशेष सहयोग रहा।
छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ