फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धर्म छिपाकर महिला से की शादी, बनाया धर्मांंतरण का दबाव

Mon, 19 May 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
धर्म छिपाकर महिला से की शादी, बनाया धर्मांंतरण का दबाव
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव निवासी विवाहिता ने पति पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया है। धर्मांतरण का दबाव डालने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप है। मामले में महिला थाने की पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता के पति, ससुर, ननद, देवर व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक जुलाई 2023 में उनकी सगाई प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी युवक से हुई थी। युवक मुंबई के नासिक में प्राइवेट नौकरी करता है। सगाई के बाद से ही पति दहेज में आठ लाख रुपये की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर शादी टूटने की बात कही थी। पुलिस से शिकायत की बात पर आरोपी ने शादी के लिए हामी भर दी।

महिला के मुताबिक नवंबर 2023 में ससुराल पहुंचने पर पता चला कि ससुर की दो मुस्लिम पत्नियां हैं। विरोध पर पति ने उन्हें जबरदस्ती चिकन खिला दिया और बियर पिला दी। विरोध पर आठ लाख रुपये और बाइक की मांग की। मांग न पूरी होने पर धर्मांतरण का दबाव डाला और पिटाई की। अप्रैल 2024 में पति की पिटाई से उनका गर्भपात हो गया। आरोप है कि देवर ने भी अश्लीलता की। विरोध पर आरोपियों ने उन्हें घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें