लखनऊ। पीजीआई इलाके की महिला ने गाजीपुर के लवकुश नगर नई बस्ती निवासी भरत कुमार धानुक पर शादीशुदा होने के बावजूद झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया है। साथ ही मानसिक व शारीरिक शोषण करने का भी आरोप है।
महिला के अनुसार, सात साल पहले भरत कुमार ने खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी की थी। दोनों का छह साल का बेटा भी है। कुछ समय पहले उसे भरत कुमार की पहली शादी का पता चला। विरोध करने पर आरोपी ने माफी मांगी और उसका व बेटे का खर्च उठाने का वादा किया। आरोपी ने उसे तेलीबाग में मकान भी दिलाया। आरोप है कि बाद में आरोपी ने उसे छोड़ दिया। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पर धोखे से दूसरी शादी करने और धमकाने का आरोप है।