फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बाजारों की बंदी 21 तक बढ़ी, हजरतगंज 22 तक बंद, व्यापारी बोले- जान बचाएं, पैसा बाद में कमा लेंगे... 

Mon, 19 Apr 2021 04:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ चिकनकारी हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव अग्रवाल और महामंत्री शैलेश टंडन शालू ने संयुक्त रूप से बताया कि एक बैठक में जिन चिकनकारी व्यापारियों का करोना की वजह से देहांत हुआ, उनको श्रद्धांजलि दी गई और 22 अप्रैल तक दुकानें बंद रखने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में तीन दिन बाजारों की बंदी से शनिवार व रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या घटी है। इससे उत्साहित कारोबारियों ने बाजारों को तीन दिन और यानी 21 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया है। बुधवार को हालात का परीक्षण करने के बाद फैसला लिया जाएगा कि इसके बाद बाजार खोले जाएं या बंदी जारी रखें।

विज्ञापन


व्यापारियों के इस निर्णय से हजरतगंज, अमीनाबाद, आलमबाग, नाका, चौक, भूतनाथ, लाटूश रोड, गौतम बुद्ध मार्ग, शिवाजी मार्ग, पांडेयगंज सहित अन्य बाजारों में दुकानें नहीं खुलेंगी और पूरी तरह कपड़ा, सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स आदि का कारोबार ठप रहेगा। यह जानकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, पदाधिकारी सतीश अग्रवाल, केदार बाजपेई, उत्तम कपूर, देवेंद्र गुप्ता, मनीष कुमार वर्मा, अनुराग रस्तोगी आदि ने दी। 

लखनऊ चिकनकारी हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव अग्रवाल और महामंत्री शैलेश टंडन शालू ने संयुक्त रूप से बताया कि एक बैठक में जिन चिकनकारी व्यापारियों का करोना की वजह से देहांत हुआ, उनको श्रद्धांजलि दी गई और 22 अप्रैल तक दुकानें बंद रखने का फैसला हुआ है। उधर, हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव विनोद पंजाबी ने बताया कि हजरतगंज बाजार 22 अप्रैल तक बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 व 25 को ट्रांसपोर्ट व्यवसाय बंद

लखनऊ गुड्स परिवहन एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार छाबड़ा ने 24 व 25 अप्रैल को ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पूरी तरह बंद करने का आह्वान अपने ट्रांसपोर्टर साथियों से किया है।

जान बचाएं, पैसा बाद में कमा लेंगे... 
राजधानी के वरिष्ठ व्यापारी नेता सतीश अग्रवाल ने रविवार को लखनऊ व्यापार मंडल ग्रुप पर एक संदेश जारी किया। इसमें कोरोना की लहर में भी दुकान खोल रहे व्यापारियों से अपील की कि दुकानें बंद कर खुद व परिवार का जीवन बचाएं, पैसा बाद में भी कमा लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें