फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार का हाल: पारे के साथ सब्जियों के दाम भी गिरे, टमाटर 40 से 25 रुपये किलो पर आया

Tue, 28 Oct 2025 02:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दो दिनों से मौसम में गिरावट तेजी से आई है। बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश होने से मौसमी सब्जियों के खराब होने का डर बना है। यही वजह है कि किसान कम दाम पर सब्जियां मंडियों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदाबांदी और तापमान में गिरावट के साथ टमाटर के भाव नरम पड़ गए हैं। बीते 24 घंटे में थोक बाजार में टमाटर 40 रुपये किलो से 25 रुपये पर आ गया है। इसी तरह पालक, चौलाई सरसों व अन्य हरी सब्जियों की कीमतों में भी 25 से 30 फीसदी तक की कमी आ गई है।

विज्ञापन


नवीन सब्जी-फल मंडी दुबग्गा संगठन के अध्यक्ष लाला यादव ने बताया कि दो दिनों से मौसम में गिरावट तेजी से आई है। बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश होने से मौसमी सब्जियों के खराब होने का डर बना है। यही वजह है कि किसान कम दाम पर सब्जियां मंडियों तक पहुंचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर दर्शन को आ रहे हैं... तो जरा रुकिए, इस तारीख को नहीं मिलेगा प्रवेश; जानें पूरा अपडेट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व: सीएम योगी बोले- सनातन परंपरा में सिख गुरुओं का योगदान अविस्मरणीय
विज्ञापन


थोक सब्जी विक्रेता लल्लन यादव ने बताया कि टमाटर के अलावा, धनिया, तोरई, गोभी, मिर्चा, चौलाई, सरसों व अन्य सब्जियों के दामों में भी गिरावट हुई है। सब्जी विक्रेता अजय सिंह ने बताया कि मंडी भाव में बहरहाल उतार आया है। जब तक मौसम ऐसा रहेगा सब्जियों के भाव कम ही रहेंगे।


24 घंटे में यूं घटे सब्जियों के दाम
 
 सब्जी  कीमत पहले  कीमत अब
 टमाटर  40 रुपये  25 रुपये
 धनिया   150 रुपये   80 रुपये
 मिर्च   50 रुपये   25 रुपये 
 गोभी  35 रुपये पीस  20 रुपये पीस
 तोरई   25 रुपये  15 रुपये 
 पालक  70 रुपये  30 रुपये
 चौलाई  65 रुपये  30 रुपये
 सरसों  55 रुपये  30 रुपये


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें