फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्मारक घोटाले में बड़े मार्बल कारोबारी से पूछताछ, मोहिंदर पर भी कसेगा शिकंजा

Sat, 21 Sep 2024 01:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा सरकार में महापुरुषों के नाम पर नोएडा और लखनऊ में स्मारकों व पार्कों का निर्माण किया गया था, जिसकी लोकायुक्त जांच में 14 अरब का घोटाला अंजाम देने का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईएएस मोहिंदर सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सरकार में अंजाम दिए गए स्मारक घोटाले में ईडी ने बीते सप्ताह लखनऊ के मशहूर मार्बल कारोबारी से पूछताछ की है। जांच के दायरे में आए कारोबारी को पूर्ववर्ती सपा सरकार में कुछ कारीगरों का भुगतान नहीं करने की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने शिकंजा कसा था। वहीं, दूसरी ओर पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह के ठिकानों से मिली अकूत संपत्तियों की जानकारी के बाद उन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

विज्ञापन


बता दें कि बसपा सरकार में महापुरुषों के नाम पर नोएडा और लखनऊ में स्मारकों व पार्कों का निर्माण किया गया था, जिसकी लोकायुक्त जांच में 14 अरब का घोटाला अंजाम देने का खुलासा हुआ था। तत्कालीन सपा सरकार ने इसकी जांच विजिलेंस को दी थी। वहीं, ईडी ने दो तत्कालीन मंत्रियों समेत 199 आरोपियों के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सूत्रों की मानें तो स्मारकों में पत्थरों की आपूर्ति करने वाली कंपनी के निदेशक से ईडी के अधिकारियों ने बीते सप्ताह पूछताछ की है। अब मोहिंदर सिंह से भी इस प्रकरण में पूछताछ की जाएगी। बता दें कि मोहिंदर सिंह बसपा सरकार में स्मारकों में लगने वाले पत्थरों का दाम तय करने वाली कमेटी में शामिल थे।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त होने के बाद उनका कोई पता नहीं चलने की वजह से ईडी और विजिलेंस द्वारा भेजे गए नोटिस वापस आ गए थे। मंगलवार को ईडी के छापे में वह चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मौजूद थे। इसके बाद उनसे 14 घंटे तक पूछताछ की गई थी। माेहिंदर का बयान स्मारक घोटाले के बड़े सफेदपोश आरोपियों की मुश्किल बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें