फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की स्वच्छता मैराथन को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 02 Oct 2017 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रैली को रवाना करते सीएम योगी
विज्ञापन
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से प्रदेश में  स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा तथा कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ने स्वच्छता मैराथन को हरी झंण्डी दिखाकर रवाना किया।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्रा ने रविवार को बताया कि सोमवार को पार्टी की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में स्वच्छता मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश की सभी नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और सभी नगरनिगमों तथा जिला मुख्यालयों पर स्वच्छता ही सेवा की शपथ एवं स्वच्छता मैराथन आज आयोजित की गई।

गांधी प्रतिमा पर किया मार्ल्यापण

प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते राज्यपाल और सीएम - फोटो : amar ujala
लखनऊ में प्रात: 8:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन महात्मा गांधी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।

उसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा पर एकत्रित लोगों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैराथन को झण्डी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

दूर-दूर से आए कार्यकर्ता

रैली में हिस्‍सा लेने आए बीजेपी कार्यकर्ता
डॉ. मिश्र ने कहा कि 17 सितम्बर से चलने वाले स्वच्छता पखवारा का समापन 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयन्ती पर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें