फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिया समुदाय में मरजा के जरिये खुला ले चुकीं कई महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शिया समुदाय की पीड़ित महिलाएं भी खुला ले रहीं हैं, लेकिन मरजा अथवा हाकिम-ए-शरअ के माध्यम से। शिया धर्म गुरु मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि शिया समुदाय की महिला को खुला लेने या तलाक के लिए शिया आलिम, मुजतहिद के अधिकृत प्रतिनिधि या शिया धार्मिक संस्था के पास जाकर आवेदन देना होता है। महिला आवेदन में पति पर जो आरोप लगाती है, उस पर पक्ष रखने के लिए पति को एक-एक महीने के अंतराल पर तीन नोटिस भेजकर बुलाया जाता है।
विज्ञापन

अगर इसके बाद भी दोनों एक साथ रहने को राजी नहीं हैं तो हाकिम-ए-शरअ खुला पढ़ देता है। उन्होंने बताया कि एक साल में खुला के उनके पास भी करीब 25 मामले आ चुके हैं। उनके जैसे कुछ अन्य धर्मगुरु भी राजधानी में हैं। सूत्र बताते हैं कि पिछले एक साल में शिया समुदाय की करीब 50 महिलाएं खुला ले चुकी हैं।

इनके बारे में भी जानें
हाकिम-ए-शरअ :
शरई मामलों में अधिकार रखने वाला धार्मिक प्राधिकारी। जो अपने अधिकार क्षेत्र में धार्मिक और कानूनी प्रकृति के मामलों पर फैसला कर सकता है। विवाह, तलाक, खुला और दूसरे पारिवारिक मामलों में शरई मार्गदर्शन या निर्णय दे सकता है।
विज्ञापन

मरजा-ए-तकलीद : सर्वोच्च स्तर का फिकही विद्वान जो कुरान, हदीस और इस्लामी कानून का विशेषज्ञ हो, धार्मिक मामलों में फतवा जारी कर सकता है। शिया समुदाय के लोग उसकी तकलीद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें