फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: लखनऊ-पुणे सहित कई ट्रेनें कल से कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट बदले गए

Tue, 05 Jul 2022 05:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

झांसी-कानपुर रेलखंड पर नॉन इंटरलाकिंग के चलते कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं तो कई के रूट बदले गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी स्टेशन व कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बीच पामा, रसूलपुर, गोवामऊ, भीमसेन स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है। इस वजह से लखनऊ-पुणे समेत कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है, जबकि कई को बदले रूट से गुजारा जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 12103 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, 11407 पुणे-लखनऊ जं., 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस पांच से 12 जुलाई तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन-लखनऊ जं. व 11110 लखनऊ-झांसी एक्सप्रेस 13 व 14 जुलाई को, 15205 लखनऊ जं.-जबलपुर एक्सप्रेस 12, 13 व 14 जुलाई को,  12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस छह व 13 जुलाई को, 11408 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस सात व 14 जुलाई को, 15206 जबलपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 13, 14 व 15 जुलाई, 12535 लखनऊ जं.-रायपुर एक्सप्रेस 11 एवं 14 जुलाई, 12536 रायपुर-लखनऊ जं. 12 व 15 जुलाई को, 02575 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल आठ जुलाई को, 02576 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल व 19306 कामाख्या-डॉ.अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस 10 जुलाई को और सात जुलाई को 19305 डॉ. अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

ये गाड़ियां बदले रूट से चलेंगी
11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 14 जुलाई तक परिवर्तित मार्ग ग्वालियर, भिंड, इटावा, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। 13 जुलाई तक 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, नौ जुलाई तक 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर, 14 जुलाई तक 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, छह एवं 13 जुलाई को 15067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस इसी रूट से चलेगी। इसके अतिरिक्त पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ जं., लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस, लखनऊ जं.-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस सहित मुंबई रूट की दर्जनभर से अधिक ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें