फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते कौन-कौन सी ट्रेनें हुई निरस्त, पढ़ें खबर...

Tue, 06 Dec 2016 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोहरे की वजह से सोमवार को भी ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें सोमवार को भी राजधानी लेट पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की दिन व रात इंतजार में स्टेशन पर ही कट रहे हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं चारबाग रेलवे स्टेशन व लखनऊ जंक्शन से लंबी दूरी की ट्रेनों को पकड़ने के लिए लखनऊ के आसपास के जिलों से भी यात्री आते हैं, जिन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जम्मू गोरखपुर एक्सप्रेस (12588) जम्मू से लखनऊ का सफर करीब 13 घंटे में पूरा करती है। लेकिन कोहरे का आलम यह है कि इस सफर को पूरा करने में 25 घंटे लगे। ऐसे ही हिमगिरी एक्सप्रेस (12332) लखनऊ आने में 19 घंटे लगा दिए।
विज्ञापन


मरुधर एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, शताब्दी एक्सप्रेस सहित दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। कोहरे ने पूरे उत्तर भारत को चपेट में ले लिया है, जिससे उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, मुंबई, जम्मू व लंबी दूरी की गाड़ियां घंटों देरी से राजधानी पहुंच रही हैं। इतना ही नहीं देरी से आने की वजह से ही ट्रेनों का लखनऊ से संचालन भी गड़बड़ाया हुआ है। 
विज्ञापन

‌मरुधर एक्सप्रेस 16 घंटे देरी से पहुंची

डेमो - फोटो : demo pic
इन पर पड़ा असर
मरुधर एक्सप्रेस (14863) 16 घंटे, लखनऊ मेल (12230) 4.40 घंटे, एसी सुपरफास्ट (12430) 4.15 घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस (12004) करीब दस घंटे की देरी से राजधानी पहुंची। वहीं आनंद विहार टर्मिनल मुजफ्फरपुर जंक्शन सप्तक्रांति एक्सप्रेस व वैशाली एक्सप्रेस (12554) 13 घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस (12556) 12.30 घंटे, बेगमपुरा (12237) साढ़े सात घंटे,

त्रिवेणी आठ घंटे, जनसाधारण एक्सप्रेस (13257) 15.30 घंटे, मरुधर एक्सप्रेस (14864) 13.30, मुगलसराय लखनऊ एक्सप्रेस (14259) 14 घंटे और डिब्रूगढ़ सुविधा स्पेशल (82536) 15 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा शाहजहांपुर पैसेंजर, आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, चेन्नई एक्सप्रेस, कासगंज पैसेंजर, नीलांचल एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों पर भी कोहरे का असर देखने को मिला।

ये रहेंगी ‌न‌िरस्त
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल केसीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल ने बताया कि कोहरे के चलते प्रयाग चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217) और दानापुर-आनंदविहार-दानापुर एक्सप्रेस (13257/58) छह दिसम्बर को निरस्त रहेंगी। वहीं चंड़ीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस (12232) चंडीगढ़ से सात दिसम्बर को कैंसिल रहेगी, जिससे ट्रेन लखनऊ नहीं आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें