उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के स्टेशनों पर मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार से मेगा ब्लॉक लिया गया है। इससे शनिवार व रविवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। वहीं, फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस, नौचंदी, दून सहित करीब 18 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।
गौरतलब है कि कोहरे के चलते करीब 30 ट्रेनों को पहले ही निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में अब ये ट्रेनें रद्द किए जाने से हजारों यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि मुरादाबाद में नॉन इंटरलॉकिंग, सब-वे, ट्रैक व ब्रिज का मेंटेनेंस होना है। इस कारण लखनऊ से मुरादाबाद के रास्ते जाने वाली ट्रेनें नहीं चलेंगी।
वहीं, 18 ट्रेनों को रद्द किया गया है। अन्य ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट व बदले रास्ते से चलाया जाएगा।
पढ़ें, ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- फोटो : डेमो
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
जनता एक्सप्रेस (14265), फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस (14205), पद्मावत एक्सप्रेस (14207), नौचंदी एक्सप्रेस (14512), बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237), चंडीगढ़ एक्सप्रेस (12231), चंडीगढ़-लखनऊ जं. एक्सप्रेस (15012) शनिवार को रद्द रहेंगी। इसके अलावा जनता एक्सप्रेस (14266), दिल्ली-फैजाबाद (14206), पद्मावत एक्सप्रेस (14208), नौचंदी एक्सप्रेस (14511), बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238), लखनऊ जं.- मेरठ राज्यरानी सुपरफास्ट (22453), चंडीगढ़ एक्सप्रेस (12232), मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557), आनंदविहार मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12558), दून एक्सप्रेस (13010), गंगासतलुज एक्सप्रेस (13308) शनिवार व रविवार को रद्द रहेगी। वहीं, मेरठ-लखनऊ जं. राज्यरानी सुपरफास्ट (22454) रविवार व सोमवार को निरस्त रहेगी।
यहां देखें, ये ट्रेनें होंगी शार्ट टर्मिनेट
- फोटो : डेमो
ये ट्रेनें होंगी शार्ट टर्मिनेट
वाराणसी-बरेली पैसेंजर (14235) शनिवार को हरदोई में टर्मिनेट की जाएगी। बरेली-वाराणसी पैसेंजर (14236) हरदोई से बरेली के बीच रविवार को रद्द रहेगी और सोमवार को हरदोई से ही वाराणसी को चलेगी। चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस (12232) शनिवार को मुरादाबाद से चलेगी।
बदले समय पर चलेंगी ये ट्रेनें
- फोटो : डेमो
बदले समय पर चलेंगी ये ट्रेनें
शनिवार को गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) एक घंटे देरी से चलेगी। त्रिवेणी एक्सप्रेस (14370) 2.40 घंटे देरी से चलाई जाएगी। वहीं, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14258) को शनिवार को मार्ग में 35 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 16 को कोलकाता से जम्मू जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस (13151) रास्ते में आधे घंटे रोककर चलाई जाएगी।