ठंड बढ़ने के साथ-साथ ट्रेनों का सफर और मुश्किल होता जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जबकि कई के फेरों में कमी की गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि चार जोड़ी ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है।
बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस मंगलवार को, लखनऊ जंक्शन बरौनी बुधवार, आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस गुरुवार को, दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस बुधवार को, बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस मंगलवार व शुक्रवार को, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस सोमवार व गुरुवार, गोरखपुर आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस सोमवार को और आनंद विहार गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस मंगलवार को कैंसिल रहेगी। यह संचालन 15 फरवरी तक प्रभावित रहेगा।
यहां देखें, नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
- फोटो : डेमो
नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
बरौनी लखनऊ जं. एक्सप्रेस 18 व 25 दिसंबर, एक, आठ, 15, 22, 29 जनवरी और पांच व 12 फरवरी को रद्द रहेगी।
लखनऊ जं. बरौनी एक्सप्रेस 19, 26 दिसंबर, दो, नौ, 16, 23, 30 जनवरी और छह व 13 फरवरी को निरस्त रहेगी।
कै फियत एक्सप्रेस 20 व 27 दिसंबर, तीन, दस 17, 24, 31 जनवरी और सात व 14 फरवरी।
कैफियत एक्सप्रेस 19, 26 दिसंबर, दो, नौ, 16, 23, 30 जनवरी एवं छह व 13 फरवरी।
यहां देखें, ये ट्रेनें भी नहीं चलेंगी
- फोटो : डेमो
ये ट्रेनें भी नहीं चलेंगी
गोरखपुर आनन्द विहार हमसफर एक्सप्रेस 17, 24 व 31 दिसंबर, सात, 14, 21, 28 जनवरी और चार व 11 फरवरी को।
हमसफर एक्सप्रेस 18 व 25 दिसंबर, एक, आठ, 15, 22, 29 जनवरी और पांच व 12 को।
बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस 18, 21, 25, 28 दिसंबर, एक, चार, आठ, 11, 15, 18, 22, 25, 29 जनवरी व एक, पांच, आठ, 12 व 15 फरवरी को। ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस 17, 20, 24, 27 व 31 दिसंबर, तीन, सात, दस, 14, 17, 21, 24, 28, 31 जनवरी एवं चार, सात, 11 व 14 फरवरी को।
कानपुर रूट पर ब्लॉक से प्रभावित होंगी ट्रेनें
- फोटो : डेमो
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से खुदागंज-कमालगंज स्टेशनों के बीच सोमवार को चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे रूट पर सुबह गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। इसमें 55325 लखनऊ कासगंज पैसेंजर दो घंटे देरी से लखनऊ से रवाना होगी। जबकि 18191 छपरा फर्रुखाबाद एक्सप्रेस को रास्ते में एक घंटे रोककर गुजारा जाएगा।