लखनऊ के चारबाग, ऐशबाग एवं लखनऊ जंक्शन स्टेशन आने वाली ट्रेनें कोहरे के चलते लेट हुईं। इसमें काशी विश्वनाथ सहित कई ट्रेनें शामिल थीं। रेलवे के मुताबिक फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर आठ घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 5.45 घंटे, साबरमती एक्सप्रेस 5.30 घंटे, द्वारिका एक्सप्रेस व आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस 3.45-3.45 घंटे और ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस चार घंटे तक लेट रही।