फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023:सपा खेमे में लगातार सेंध लगा रही भाजपा, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भी भाजपा में हुए शामिल

Thu, 27 Apr 2023 12:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा का सपाई खेमे में सेंध लगाने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य सहित कई सपा के नेता भाजपा में शामिल हो गए। वहीं, कई कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस व सपा के नेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी निकाय चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं का पाला बदलना जारी है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सरोजनी नगर से जिला पंचायत सदस्य पलक रावत सहित कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली।

विज्ञापन


इसी तरह कांग्रेस के कई नेता भी भाजपाई हो गए। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए। दिलप्रीत सिंह डीपी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। इसके अलावा, कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके रणवीर सिंह कलसी और कांग्रेस शहर महासचिव संजय गिरी भी भाजपा में शामिल हो गए। 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके पहले शाहजहांपुर की महापौर की उम्मीदवार अर्चना वर्मा ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को सपा से हैदरगंज द्वितीय वार्ड से पार्षद तारा चंद्र रावत भी भाजपा में शामिल हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें