फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ सहायक की परीक्षा में पांच साल्वर गिरफ्तार, नकली आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद

Sun, 05 Jan 2020 11:19 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ 
विज्ञापन
सॉल्वर गैंग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक की प्रथम पाली की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे साल्वर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी से मिली जानकारी पर दूसरी पॉली की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे चार अन्य को भी दबोचा गया। गिरफ्तार लोगों में बिहार से बुलाए गए दो साल्वर शामिल हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ ने पहली गिरफ्तारी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद गर्ल्स इंटर कालेज से की। यहां शकील नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर बिहार निवासी चंद्रमणि कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने चार अन्य आरोपियों नितीश कुमार यादव (बिहार), हासिर अहमद (लखनऊ), कमरे आलम उर्फ  मोनू (गोरखपुर) व जमाल अहमद (मऊ) को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के अफसरों के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त कमरे आलम उर्फ  मोनू व हासिर ने बताया कि लखनऊ के गुड़ंबा इलाके में रहने वाला अमित यादव  काफी दिनों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से पैसा लेकर साल्वर की व्यवस्था करा रहा है। उसी के कहने पर वह लोग अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के लिए पैसा लेकर बिहार से साल्वर बुलाते थे जो अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देता था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हवाई जहाज से बुलाकर होटल में ठहराते थे साल्वरों को

आरोपियों ने बताया कि वह लोग साल्वरों को हवाई जहाज से आने जाने का टिकट देते थे, होटल में ठहराने, खाने पीने व परीक्षा केंद्र तक चार पहिया वाहन भेजने आदि की व्यवस्था करते हैं।  साल्वर से परीक्षा दिलाने हेतु नितीश के मित्र अजीत के खाते में पैसा मंगवाते थे। जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा में बिहार से अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने के लिए नितीश कुमार व चंद्रमणि को बुलवाया था।

चंद्रमणि ने पूछताछ में बताया कि वह कमरे आलम के कहने पर परीक्षा देने के लिए आया था। वास्तविक अभ्यर्थी शकील के आधार कार्ड पर अपना फोटो चस्पाकर शकील के नाम से आइडी प्रूफ तैयार कर लिया था जिसे परीक्षा के समय चेक करते समय प्रस्तुत किया था। नितीश कुमार ने पूछताछ पर बताया कि वह गिरफ्तार अभियुक्त जमाल अहमद के भाई के स्थान पर कानपुर नगर में द्वितीय पाली की परीक्षा देने जा रहा था पर पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ ने आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इनके पास से एक स्कार्पियो वाहन, हवाई जहाज के टिकट व अन्य दस्तावेज बरामद हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें