फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानस के लॉक आईफोन में बंद हैं कई राज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पुलिस ने मानस का आईफोन बरामद कर लिया है। लॉक लगा होने से पुलिस इसे खोल नहीं सकी है। मानस के दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क कर फोन का पासवर्ड पूछा गया है। डीसीपी पूर्वी का कहना है कि लॉक तोड़ने पर फोन में मौजूद पूरा डाटा गायब हो जाएगा। इस कारण फोन से छेड़छाड़ नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

मानस के फोन की कॉल डिटेल में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने वारदात के दिन उसकी लोकेशन का पता लगाया था। घटना से पहले मानस की किन लोगों से बात हुई, इसकी सूची भी तैयार की जा रही है। पुलिस इन सभी से पूछताछ की तैयारी कर रही है। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर दोनों पक्षों से कोई शिकायत नहीं मिलती है तो पुलिस विधिक राय लेकर खुद से आर्म्स एक्ट की एफआईआर दर्ज करेगी।


पिता की हार्ट अटैक, मां की कैंसर से हुई थी मौत
मानस का जीवन शुरू से संघर्षों से भरा रहा है। पिता आरके बाजपेयी की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। इसके बाद मां अंजू की कैंसर से मौत हो गई। माता-पिता के गुजर जाने से तूलिका अवसाद में चली गई, जिसकी देखरेख मानस ने शुरू की। हालांकि, पत्नी से हुए विवाद के बाद वह इतना टूट गया कि उसने पूरा परिवार खत्म कर दिया। पुलिस को अब तक की छानबीन में मानस के व्हाट्सएप के अलावा कोई दूसरा सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें