फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: सपा को लगेगा तगड़ा झटका! करीब आधा दर्जन विधायक भाजपा में शामिल होने की तैयारी में

Sat, 17 Feb 2024 03:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राज्यसभा चुनाव के पहले पार्टी के करीब आधा दर्जन विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में राज्यसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी के करीब आधा दर्जन विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक इंद्रजीत सरोज के साथ पांच-छह विधायक पाला बदल सकते हैं। ये सभी विधायक राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डाल सकते हैं। हालांकि इस बारे में इंद्रजीत सरोज का पक्ष जानने के लिए फोन किया, पर उनका नंबर स्विच ऑफ था।

विज्ञापन


इसके पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं और सपा विधायक पल्लवी पटेल ने भी राज्यसभा के उम्मीदवारों पर नाराजगी जताते हुए वोट न करने का एलान किया था। पल्लवी पटेल कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुई हैं। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से इन्कार किया है।

ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती: परीक्षार्थियों ने पुलिसकर्मी के रूप में मॉब लिंचिंग के सवालों का दिया जवाब, गणित के प्रश्नों ने किया परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फल, सब्जी व पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन: सीएम योगी बोले- किसानों को हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का अवसर दे रही डबल इंजन की सरकार


बीते दिनों रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के भाजपा में शामिल होने से पहले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया था कि जल्द ही सपा में भी टूट हो जाएगी और कई विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वहीं, राज्यसभा के चुनाव में भाजपा ने आठवां उम्मीदवार उतार दिया है जिसके बाद से सपा विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग होना तय माना जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें