फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर से लखनऊ आ रही बस अमेठी में पलटी, कई घायल

Mon, 25 Apr 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अमेठी में पलटी बस - फोटो : amar ujala
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर सुल्तानपुर डिपो की एक बस अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गई। 
विज्ञापन

2 of 5
बस पलटने से 45 यात्री घायल - फोटो : amar ujala
हादसे में 45 मुसाफिर घायल हुए। इसमें 15 की हालत गंभीर होने पर सिंहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सुबह करीब 9.30 बजे सवारियां लेकर बस सुल्तानपुर से लखनऊ की तरफ जा रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
बस पलटने से 45 यात्री घायल - फोटो : amar ujala
इस पर 45 मुसाफिर सवार थे। इन्हौंना चौकी के पास बस अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में सभी यात्रियों को चोट आई है। इनमें से 15 यात्रियों को अधिक चोट आने पर सिंहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

4 of 5
बस पलटने से 45 यात्री घायल - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक योगेंद्र पांडेय, रमेशचंद्र, अखिल, गीता देवी, निखिल निवासी मुसाफिरखाना, सतेंद्र, मो. जिनैद, आजाद, सलीम निवासी सुल्तानपुर, गौतम सिंह निवासी लखनऊ, रामअचल, सूर्यसती निवासी निहालगढ़, शीला, अवधेश, गुड्डू निवासी जगदीशपुर को सीएचसी सिंहपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस पलटने से 45 यात्री घायल - फोटो : amar ujala
बाकी यात्रियों को मरहम पट्टी करने के बाद छुट्टी दे दी गई। थानेदार दिनेश यादव का कहना है कि बस की रफ्तार तेज थी। चालक गाड़ी को संभाल नहीं सका, जिसकी वजह से हादसा हो गया। हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें