फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शिक्षकों के चयन वेतनमान की राह में कई रोड़ा, सर्विस बुक ऑनलाइन.... फिर भी मंगवा रहे हैं ऑफलाइन

Sun, 21 Dec 2025 12:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के चयन वेतनमान की राह में कई रुकावटें दिख रही हैं। सर्विस बुक ऑनलाइन होने के बाद भी ऑफलाइन मंगवा रहे हैं। दो बैच के काफी शिक्षक चयन वेतनमान की लाइन में हैं। आगे पढ़ें अपडेट...
विज्ञापन
शिक्षक (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को दस साल की सेवा पूरी करने पर चयन वेतनमान देने की व्यवस्था है। किंतु, सैकड़ों शिक्षक पिछले कुछ महीने से इसके लिए भटक रहे हैं। हालत यह है कि 140 से अधिक विकास खंडों में अभी तक इसके लिए काम नहीं शुरू हुए हैं। कई जगह पर शिक्षकों से उनकी सर्विस बुक ऑफलाइन मांगी जा रही है।

विज्ञापन


इसकी शिकायत जब मुख्यालय में हुई तो कुछ जगह पर आदेश संशोधित किए गए हैं। वहीं, कई जगह पर सर्विस बुक अपडेट न होने की बात कही जा रही है। शिक्षकों ने बताया कि कई जिलों में पिछले तीन महीने में एक भी चयन वेतनमान का आदेश नहीं जारी हुआ है। जबकि 29334 और 72825 बैच के शिक्षकों की चयन वेतनमान के लिए लंबी लाइन है। 

पांच हजार तक हर महीने नुकसान हो रहा

शिक्षक नेता निर्भय सिंह ने कहा कि लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई में न के बराबर शिक्षकों को इसका लाभ मिला है। इसकी वजह से हजारों शिक्षकों का ढाई से पांच हजार रुपये तक हर महीने का नुकसान हो रहा है।

योग्य शिक्षकों को लाभ देने का निर्देश

वहीं, विभाग का कहना है कि काफी विकास खंडों में इसकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कुछ जगह पर आदेश भी जारी होने शुरू हो गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने हाल ही में इसमें रुचि न लेने वाले बीईओ व बीएसए के साथ बैठक कर कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस महीने के अंत तक सभी योग्य शिक्षकों को इसका लाभ देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें