फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Lucknow: अयोध्या हाईवे पर बड़ा हादसा...वैन, इनोवा और ट्रक की भिड़ंत, 4 की मौत, 7 घायल

Fri, 24 Jan 2025 07:08 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में अयोध्या हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। वैन और इनोवा की टक्कर के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी ओर डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन
दुर्घटना का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 किसान पथ पर बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में धुत चालक ने ट्रक को तेज रफ्तार में दौड़ाकर आगे चल रही इनोवा में एक के बाद एक दो बार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जैसे ही ये वाहन रुके वैसे ही पीछे से आ रही वैन और फिर एक कंटेनर उनसे टकरा गया। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज लोहिया अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तकरीबन आठ बजे एक इनोवा से कव्वाली टीम बिहार से बदायूं जा रही थी। उसमें आठ लोग सवार थे। किसान पथ पर बीबीडी इलाके में इनोवा में पीछे से एक ट्रक से टक्कर लगी। ऐसे में इनोवा चालक ने रफ्तार धीमी की। रफ्तार कम होते ही वह ट्रक इनोवा में और तेजी से जा घुसा। इन दोनों की टक्कर के बाद ट्रक के पीछे आ रही वैन उससे टकरा गई। वैन के पीछे आ रहा कंटेनर उससे जा भिड़ा।

वैन सवार चिनहट के खंदक गांव की रहने वाली किरन यादव (40), उनके बेटे शुभम उर्फ कुंदन यादव (22), हिमांशु (27) और इनोवा सवार मुजफ्फरनगर के शहजाद (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इनोवा सवार शाहजहांपुर के राजन, बरेली की तस्लीम व शकील, रामपुर के इंतजार, चिनहट के लाले यादव, अमरोहा के शाहरुख और ट्रक चालक सुशील घायल हो गए।
विज्ञापन


वैन के परखच्चे उड़े, गैस कटर से काटकर निकाला गया
वैन काफी रफ्तार से ट्रक से टकराई। जिससे अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे से उसमें कंटेनर भिड़ गया। उसकी टक्कर इतनी तेज थी कि वैन पिचकर सिमट गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस कर्मी जब पहुंचे तो उनको निकाल नहीं पा रहे थे। जब दमकल की टीम पहुंची तब क्रेन से पहले कंटेनर और ट्रक को हटाया गया। फिर वैन के कुछ हिस्से को गैस कटर से काटकर चारों को निकाला गया। जिसमें से तीन की मौत हो चुकी थी, जबकि लाले यादव की हालत गंभीर हैं।

पलक झपकते हादसा, समझ नहीं आया क्या हुआ
हादसा देख आसपास के लोग सबसे पहले पहुंचे। वह इनोवा और वैन के भीतर फंसे लोगों को निकलने की जद्दोजहद में जुट गए। इनोवा सवार लोगों को निकाला भी। पुलिस की मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक के बाद एक वाहन टकराते गए। ऐसा लगा कि पलक झपकते ही हादसा हो गया। समझ नहीं आया आखिर हुआ क्या। इनोवा सवार भी पूरी घटना नहीं बता पा रहे थे। वह समझ ही नहीं पाए कि पहले किसने टक्कर मारी।

एक घंटे यातायात रहा प्रभावित
हादसे के बाद चारों वाहन बीच सड़क पर थे। इसलिए एक तरफ का यातायात पूरी तरह से रुक गया। क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने के बाद ही यातायात शुरू हो सका। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें