वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव, उपाध्यक्ष डॉ. आरपी त्रिपाठी, महामंत्री एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी, महामंत्री एवं पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, महामंत्री हनुमान त्रिपाठी, महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी, विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी वीरेंद्र मदान, संगठन मंत्री शिव पांडेय, सचिव एवं प्रवक्ता पंकज तिवारी, प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह, प्रवक्ता डॉ. मंजू दीक्षित, सोशल मीडिया इंचार्ज संजय सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है।
इसके पहले शुक्रवार को प्रदेश मीडिया विभाग के को-ऑर्डिनेटर राजीव बख्शी, ज्वाइंट को-ऑर्डिनेटर पीयूष मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह, महामंत्री विनोद मिश्रा, अशोक सिंह, अमरनाथ अग्रवाल, डॉ. उमाशंकर पांडेय, डॉ. हिलाल अहमद नकवी, सिद्धिश्री, मुकेश सिंह चौहान, अंशू अवस्थी, प्रदीप सिंह, रफत फातिमा, शुचि विश्वास, सदफ जाफर, सचिन रावत, विशाल राजपूत, अभिषेक राज, यशवंत सिंह, प्रियंका गुप्ता, डॉ. अनूप पटेल और रवींद्र सिंह ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शुक्रवार को ही इस्तीफा दे दिया था।