एक एटीएम बूथ में स्कीमर लगाने के लिए रोमानियाई जालसाजों को महज दो हजार रुपये का सामान ही लगाना पड़ता है। गिरोह को स्किमर, चिप और हिडेन कैमरा लगाने के लिए सिर्फ तीन मिनट का समय लगता था। एक एटीएम बूथ से डाटा चोरी कर गिरोह एक दिन में 10 से 15 लाख रुपये उड़ाता था। यह खुलासा साइबर सेल की टीम के हत्थे चढ़े रोमानियाई गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में हुआ। पुलिस गिरोह के सदस्यों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। साथ ही भारत में सक्रिय गिरोह के मोबाइल नंबरों की डिटेल भी निकाली जा रही है।
साइबर सेल के नोडल अधिकारी व क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक, रोमानियाई गिरोह टूरिस्ट वीजा पर तीन महीने के लिए दिल्ली आकर यहां सस्ते होटल में ठहरता था। इसके बाद एटीएम क्लोनिंग डिवाइस स्किमर (एटीएम कार्ड का डाटा क्लोन करने वाली मशीन), हिडेन कैमरा और चिप तैयार करने के लिए खरीदारी करते थे। इस काम में न तो किसी भारतीय की मदद लेते थे न ही ऑनलाइन शॉपिंग करते थे।
चौक के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की ओर से बुधवार को आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में पहुंचे भाजपा सांसद-अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि जिन्होंने कभी सेना का सम्मान नहीं किया, शहीदों का सम्मान नहीं किया, वही सेना केशौर्य पर आज अंगुलियां उठा रहे हैं। आज वो सब भ्रष्टाचार छिपाने के लिए गठबंधन कर एक हो गए हैं। कहा, ऐसे लोगों को देश की जनता न सुनेगी, न चुनेगी। हमारा गठबंधन आम जनता से है, महामिलावटी गठबंधन को जनता नकार देगी, क्योंकि हर मोर्च पर प्रधानमंत्री मोदी कामयाब हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज केहर तबके को साथ लेकर चलते हैं। यही कारण है कि जब एससी/एसटी एक्ट को लेकर हो-हल्ला मचा तो कई ब्राह्मण समाज के नेताओं ने हमसे संपर्क किया, तो हमने सभी को दिलासा दिया कि चार महीने का समय दीजिये हम सबके हित का काम करने जा रहे हैं, क्योंकि मैं जानता था कि सरकार और पीएम मोदी क्या करने जा रहे हैं। सरकार ने इसके बाद गरीब सवर्णों के लिए आरक्षण लाकर सबको राहत दी। विंग कमांडर अभिनंदन मसले पर बोलते उन्होंने कहा कि पहले जहां सैनिकों केसिर काट लिए जाते थे, आज उसी देश से महज 60 घंटे में हमारे अभिनंदन छाती ठोंक कर वापस आते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार के हर काम में जो खामियां खोज रहे हैं, उन्हें न कोई काम करना है न ही उन्हें करना आता है। ऐसे लोगों को जनता जान चुकी है। सभा केराष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती के लिए सरकार से राष्ट्रीय अवकाश, सवर्ण आयोग समेत तमाम मांगों को पूरा करवाने के लिए वे प्रयास करते रहेंगे। आयोजन से पहले समाज के तमाम पदाधिकारियों ने सांसद-अभिनेता का मंच पर सम्मान किया। सम्मेलन में सभा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन द्विवेदी, संयोजक जयेश प्रसाद समेत कई जनपदों से आये नेता, पदाधिकारी मौजूद रहे।