गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर रविवार को गोवा से दिल्ली आकर केंद्रीय मंत्री बन गए।
मनोहर परिकर दो दिन पहले तक गोवा के मुख्यमंत्री थे। शनिवार को उनके उत्तराधिकारी ने गोवा में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।
रविवार को उन्होंने दिल्ली पहुंचकर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। रविवार शाम को पर्रिकर लखनऊ पहुंच गए। सोमवार को विधायक दल की बैठक है। जिसके बाद वह राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। उन्होंने राजधानी पहुंचकर कहा कि प्रदेश के बेहतरी के लिए जो भी हो सकेगा वह करेंगे।
राज्यसभा की दस सीटों के लिए अभी तक नौ प्रत्याशी नामांकन भर चुके हैं। पर्रिकर की नामजदगी के बाद सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।