फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति मर्डर: साजिश रचने वाली मनीषा आएगी जेल से बाहर

Fri, 15 May 2015 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के चर्चित हाईप्रोफाइल ज्योति हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त पीयूष श्यामदासानी की प्रेमिका मनीषा मखीजा की जमानत हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है।
विज्ञापन


हमारे इलाहाबाद संवाददाता के अनुसार मनीषा के जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति करुणानंद बाजपेई ने उसे जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया है।

मनीषा पर ज्योति के मर्डर में शामिल होने का आरोप है। जमानत प्रार्थनापत्र पर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल चतुर्वेदी और अजातशत्रु पांडेय ने सुनवाई की।

बचाव पक्ष की दलील थी कि मनीषा के खिलाफ पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है। मात्र मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर उसे अभियुक्त बना दिया गया।

जबकि उसका इस मामले से कोई लेना देना है। वहीं अभियोजन का कहना था कि मनीषा और मुख्य अभियुक्त पीयूष के बीच प्रेम संबंध था, जो ज्योति की हत्या की वजह बना।
विज्ञापन

एक नजर, कब क्या हुआ

उसे हत्या की साजिश रचने और दूसरी सभी बातों की जानकारी थी। अदालत ने जमानत प्रार्थनापत्र स्वीकार करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया साक्ष्य के तौर पर सिर्फ मोबाइल कॉल डिटेल है, जिससे यह पता नहीं चलता है कि इस मामले में उसकी भूमिका क्या थी और उद्देश्य का भी पता नहीं चलता है। अभियुक्त जमानत पाने की हकदार है।

उल्लेखनीय है चर्चित व्यवसायी पीयूष श्यामदसवानी की पत्नी ज्योति की 27 जुलाई 2014 को हत्या हो गई थी। पुलिस जांच से पता चला था कि हत्या उसके पति पीयूष ने ही करवाई।
पीयूष का मनीषा से प्रेम संबंध था जो ज्योति के मर्डर की वजह बताई जाती है।
•28 जुलाई: पुलिस का पति पर शक गहराया।
•29 जुलाई: पुलिस ने पीयूष और उसकी प्रेमिका मनीषा मखीजा को गिरफ्तार किया। ड्राइवर अवधेश को भी दबोचा।
•30 जुलाई: पीयूष ने कबूला जुर्म। 50 हजार रुपये की सुपारी देकर कराई थी हत्या।
•31 जुलाई: पीयूष, मनीषा और अवधेश समेत सभी आरोपियों को भेजा गया जेल।
•20 अक्तूबरः कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हुई।
विज्ञापन

यहां पढ़ें क्या था मामला

ज्योति मर्डर केस में अभी सभी छह अभियुक्त जेल में हैं। ज्योति के पति पीयूष श्यामदासानी की जमानत पर 18 मई को सुनवाई होगी। 25 मई को सभी अभियुक्तों पर आरोप तय करने पर सुनवाई होनी है।

27 जुलाई 2014 को पांडुनगर निवासी पीयूष श्यामदासानी की पत्नी ज्योति (27) को रविवार रात अगवा कर हत्या कर दी गई।

वह पति के साथ सीएसए चौराहा स्थित रैना मार्केट के वरांडा रेस्टोरेंट से खाना खाकर रात 11:30 बजे कार से निकली थी। देर रात लगभग सवा एक बजे शव पनकी थाने की पीछे गली में कार के अंदर मिला।

पीयूष ने दावा किया था कि चार बाइक पर सवार आठ युवकों ने उन्हें कार से बाहर फेंक कर पत्नी को अगवा कर लिया था। बाद में पुलिस ने ज्योति के पति समेत छह लोगों को अभियुक्त बनाया था।
 
पीयूष के माता-पिता और दो भाइयों को भी पुलिस को अपराध की सूचना न देने का आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में 20 अक्टूबर को चार्जशीट लगाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें