फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मनीष वर्मा अध्यक्ष, हर्ष कनोडिया बने महामंत्री

Sat, 08 Aug 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रामकृष्ण व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्र, चेयरमेन राजेंद्
विज्ञापन
लखनऊ। रामकृष्ण पार्क व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को बुद्धूलाल धर्मशाला, अमीनाबाद में संपन्न हुआ। मनीष वर्मा ने अध्यक्ष और हर्ष कनोडिया ने महामंत्री पद की शपथ ली। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कोषाध्यक्ष बृजेश गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्षों में अनिल कुमार अनेजा, अनुज अग्रवाल, कपिल बग्गा और मनोज गर्ग शामिल रहे। उपाध्यक्ष पद पर मनीष गुप्ता, मनोज रतनानी, सुरेश अग्रवाल, योगेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, हरजीत सिंह, अर्पण सेठ और आबिद अली ने शपथ ली। दीपक दुलानी, दीपक खुराना, नवीन कसेरा और चंदन रस्तोगी वरिष्ठ मंत्री बने। मंत्री के रूप में आशीष गुप्ता, सचिन गुलाटी, रोहित रस्तोगी, अमित बालाजी, मिक्की गुलाटी, राजू मिश्रा और मनीष तुलसियान ने शपथ ग्रहण की। विवेक टोकी और अतुल अरोड़ा संगठन मंत्री, नवीन सोनी प्रचार मंत्री चुने गए। शारिक, आर के मिश्रा, रजत अग्रवाल, यश भटेजा और अर्जुन सिंह कार्यकारिणी सदस्य बने।
चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने व्यापारियों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। अमरनाथ मिश्र ने व्यापारिक संगठनों की मजबूती को व्यापारियों के अधिकारों की सबसे बड़ी शक्ति बताया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष केदार बाजपेयी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें