फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दिन बाद ही अच्छी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में फिलहाल दो-तीन दिन छिटपुट बारिश के ही आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार या मंगलवार को अच्छी बारिश के संकेत हैं। शुक्रवार को तापमान में चार डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी रही, जिससे दोपहर में हल्की उमस ने लोगों को परेशान भी किया।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, लखनऊ में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें