भाजपा के पूर्व सांसद अशोक सिंह और पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के भतीजे मनीष सिंह समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। सदर विधायक अदिति सिंह और हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह के पार्टी लाइन से हटकर काम करने को लेकर कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी काफी गंभीर दिखीं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए मनीष सिंह को कांग्रेस में शामिल किया।
मनीष सिंह ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम है। अदिति सिंह को भाजपा के करीब होते देख कांग्रेसी खेमे में मनीष सिंह को रायबरेली में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।