फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड : सीबीआई ने दर्ज किए मित्रों के बयान, गोरखपुर के होटल में घटी घटना का लिया पूरा विवरण

Thu, 25 Nov 2021 09:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

27 सितंबर को गोरखपुर अपने दोस्तों के साथ पहुंचे कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कृष्णा पैलेस होटल में ठहरे थे। रात लगभग 12 बजे मनीष के कमरे में पहुंची पुलिस ने पहले मनीष के साथ दुर्व्यवहार किया और फिर मनीष की इतनी पिटाई की कि उससे मनीष की मौत हो गई।
विज्ञापन
मनीष हत्याकांड की जांच करती सीबीआई टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के व्यवसाई की गोरखपुर में पुलिस कर्मियों द्वारा की गई हत्या के मामले में सीबीआई ने बुधवार को मनीष गुप्ता केदोस्तों के बयान दर्ज किए। सीबीआई ने मनीष के दोस्त हरबीर सिंह, प्रदीप सिंह और चंदन सैनी को लखनऊ कार्यालय बुलाया था।

विज्ञापन

    
गुरुग्राम के रहने वाले मनीष के तीनों दोस्तों से पूरी घटना की जानकारी ली गई। इन सभी के बयान इस पूरे घटना क्रम में काफी अहम हैं। क्योंकि जब पुलिस मनीष के कमरे में दाखिल हुई उस समय हरबीर सिंह, प्रदीप सिंह और चंदन सैनी तीनों ही उसी कमरे में थे। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई बृहस्पतिवार को भी इनके बयान दर्ज करेगी। बयान दर्ज करने के बाद तीनों को लेकर गोरखपुर जाएगी और वहां सीन रिक्रिएट किया जाएगा।

बता दें कि 27 सितंबर को गोरखपुर अपने दोस्तों के साथ पहुंचे कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कृष्णा पैलेस होटल में ठहरे थे। रात लगभग 12 बजे मनीष के कमरे में पहुंची पुलिस ने पहले मनीष के साथ दुर्व्यवहार किया और फिर मनीष की इतनी पिटाई की कि उससे मनीष की मौत हो गई। मनीष की पत्नी ने इस मामले में रामगढ़ताल थाने में छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। यह सभी पुलिस कर्मी गिरफ्तार हो चुके हैं। मनीष की पत्नी की मांग पर प्रदेश सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई ने 2 नवंबर को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें