फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीका हो सकता है आम का स्वाद, तूफान में 40 फीसदी फसल बर्बाद

Mon, 14 May 2018 02:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बर्बाद हुए आम
विज्ञापन

शहरवासियों को इस सीजन में आम का स्वाद कुछ फीका लग सकता है। मौसम की मार ने आम की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है। किसानों और आम के व्यापारियों का कहना है पिछले दो तूफानों में आम की करीब 40 फीसदी फसल बर्बाद हुई है।

विज्ञापन


ये तूफान ऐसे समय में आए हैं जब आम बाजार में दस्तक देने के लिए लगभग तैयार हैं। जाहिर है इस नुकसान का बोझ आम के दीवानों पर भी पड़ेगा। इस बार उन्हें आम का स्वाद चखने के लिए सामान्य से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

राजधानी के मलिहाबाद का आम देश ही नहीं दुनिया भर में मशहूर है। रविवार शाम आंधी के साथ गिरे ओलों के कारण भारी मात्रा में आम पेड़ों से गिर गए हैं। यहां के किसानों की आय का यह मुख्य जरिया है। इसके लिए यहां के किसान साल भर कड़ी मेहनत करते हैं।
विज्ञापन


ओलों की चोट से खराब हुए आम को किसान अब सिर्फ अचार बनाने के काम में ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नुकसान की भरपाई के लिए यहां के किसान सरकार से मदद की उम्मीद लगाए हुए हैं।

बाग मालिक और ठेकेदार इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं। वहीं, कृषि विभाग नुकसान का आंकलन करने में जुट गया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें