फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mango festival: अवध शिल्प ग्राम में आम महोत्सव 14 जुलाई से, छह रूटों पर चलेंगी 54 सिटी बसें

Tue, 11 Jul 2023 12:35 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अवध शिल्पग्राम में 14 जुलाई से आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग रूटों से 54 बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवध शिल्पग्राम में 14 जुलाई से तीन दिवसीय आम महोत्सव शुरू होगा। महोत्सव में शामिल होने वालों के लिए छह रूटों पर 54 सिटी बसें चलाई जाएंगी। यह बसें सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी।

विज्ञापन


सिटी बस के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि कमता से स्कूटर इंडिया वाया अवध शिल्पग्राम 40 सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। यह बसें यात्रियों को हर तीन मिनट के अंतराल पर मिलेंगी। चारबाग बस अड्डे से अवध शिल्पग्राम वाया अमौसी के बीच पांच बसें चलेंगी। ये बसें हर आधे घंटे पर मिलेंगी।

ये भी पढ़ें - बाढ़ और बारिश से हालात बेकाबू: मायावती बोलीं, बैठकों तक सीमित न रहें, राज्यों की मदद करे केंद्र सरकार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गाजियाबाद हादसे में छह की मौत: सीएम योगी ने जताया शोक, अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश
विज्ञापन


मलिहाबाद से अवध शिल्पग्राम वाया दुबग्गा पांच बसें, बीकेटी से अवध शिल्पग्राम वाया हजरतगंज दो बसें चलाई जाएंगी। ये बसें हर एक घंटे के अंतराल पर मिलेंगी।

मोहनलालगंज से अवध शिल्पग्राम वाया पीजीआई दो बसें चलेंगी। ये बसें हर आधे घंटे के बाद मिलेंगी। यात्री बसों के संबंध में अपनी शिकायत व सुझाव टोल फ्री नंबर 18001805014 दे सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें