फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका गांधी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर निकाला नौकरी का विज्ञापन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 06 Apr 2021 11:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेनका गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
फेसबुक पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने एसपी से फोन पर वार्ता कर मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कही। पुलिस ने सांसद प्रतिनिधि की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


फेसबुक पर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के नाम पर एक जालसाज ने फर्जी आईडी बना डाली। आईडी बनाते हुए जानसाज ने उस पर बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए एक विज्ञापन निकाल दिया। सांसद की फेसबुक आईडी पर नौकरी के लिए निकाले गए विज्ञापन की जब कुछ लोगों ने पड़ताल शुरू की तो मामला संदिग्ध पाया गया। लोगों ने इसकी जानकारी सांसद मेनका गांधी को दी। प्रकरण संज्ञान में आने पर सांसद मेनका संजय गांधी ने एसपी डॉ. विपिन मिश्र से फोन पर बात करके कार्रवाई की अपेक्षा की। सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने रविवार को नगर कोतवाली में इस संबंध में तहरीर भी दी।

पुलिस ने सांसद प्रतिनिधि की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। नगर कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने देर शाम सांसद/पूर्व मंत्री मेनका गांधी के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने के आरोप में सोनू साहनी निवासी समस्तीपुर बिहार को गिरफ्तार कर लिया। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि इस आईडी के बारे में सांसद समेत किसी को जानकारी नहीं थी। जालसाज ने ठगी के लिए ऐसी हरकत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें