मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हर संभव सुविधा दी जाए। ऐसे मरीजों या तीमारदारों से जांच अथवा दवा के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर अस्पताल के सीएमएस व डॉक्टर पर कार्रवाई होगी। सीएमओ को निर्देश दिया कि जिन इलाकों में डेंगू के मरीजों की संख्या अधिक हो, उनकी सूची 24 घंटे में दें।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि घरों में पानी जमा कर रखने वालों के साथ गोमतीनगर में खाली प्लॉटों में जमा पानी में डेंगू के लार्वा मिले तो संपत्ति मालिक के खिलाफ जुर्माने के साथ पुलिस में केस कराया जाए।
कहा कि डेंगू संग अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को कागजी दावों तक सिमटी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी। अब जोनवार डेंगू से बचाव की कार्रवाई की निगरानी नगर निगम के जोनल अधिकारी करेंगे। वहीं, निगम फॉगिंग, कूड़ा निस्तारण की फोटोग्राफी के साथ सत्यापन रिपोर्ट डीएम व मंडलायुक्त कार्यालय को रोजाना देंगे।